छत्तीसगढ़दंतेवाड़ाबस्तर संभागसोशल

जिपं अध्यक्ष ‘तुलिका कर्मा’ ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा : पीड़ितों को अपने साथ लेकर पहुँची रैन बसेरा, प्रभावित इलाकों में मुनादी करने के दिये निर्देश

दंतेवाड़ा। जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आज सुबह से जिले के आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्तिथि निर्मित हुई। बाढ़ प्रभावितों से मिलने जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा चूड़ी टिकरा, देवभोग होटल के पीछे, बालपेट सहित अन्य जगहों पर पहुँची। प्रभावितों से मिल तुलिका ने सभी से वस्तु स्थिति की जानकारी ली साथ ही उन्हें अपने साथ लेकर रैन बसेरा पहुँची। बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को राहत सहयोग करने सक्षम अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

तुलिका ने अपील करते हुए कहा कि बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर है, कही कोई अनहोनी ना घटे इसके लिए बाढ़ ग्रस्त इलाकों में मुनादी करने के भी निर्देश नपा को दिए। उल्लेखनीय है कि चूड़ीटिकरा व बालपेट के आसपास के इलाके बाढ़ में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। जिपं अध्यक्ष द्वारा ही बाढ़ प्रभावित लोगों को रैन बसेरा पहुचाया गया साथ उनके लिए खाने का इंतजाम किया गया। तुलिका ने डुबान इलाके के आसपास रह रहे लोगो को सुरक्षित स्थान में पहुचने को कहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 24 घंटे में बारिश की संभावना है इस कारण सभी को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!