छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

नगर सरकार की असंवेदनशीलता, रक्षाबंधन त्यौहार में निगम कर्मचारियों के हाथ खाली, दो माह से नहीं मिला वेतन, भाजपा पार्षदों ने दिया धरना

भाजपा पार्षदों के दबाव में नगर निगम ने जारी किया एक माह का वेतन

जगदलपुर। नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। रक्षाबंधन त्यौहार में निगम में कर्मचारियों के हाथ खाली है। भाजपा पार्षदों ने आज निगम कार्यालय में कर्मचारियों को अविलंब बकाया वेतन प्रदान करने की मांग को लेकर धरना दिया और असंवेदनशील कांग्रेस नगर सरकार को आड़े हाथों लिया। भाजपा पार्षदों के दबाव के बाद नगर पालिक निगम ने कर्मचारियों को एक माह का वेतन जारी किया गया है और रक्षाबंधन त्यौहार के बाद शेष वेतन भी कर्मचारियों को प्रदान करने आश्वस्त किया है।

दोपहर करीब 12 बजे भाजपा पार्षदों ने निगम कार्यालय पहुँच कर दो-दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज वहाँ एकत्र निगम कर्मचारियों से बात की और निगम कार्यालय के अहाते में कर्मचारियों को अविलंब वेतन दिये जाने धरने पर बैठ गये। इस दौरान महापौर, निगम अध्यक्ष, निगम आयुक्त सहित कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति निगम कार्यालय में नहीं पहुंचा। नारेबाजी करते हुए भाजपा पार्षद कर्मचारियों के साथ करीब एक घंटे धरने पर बैठे रहे। भाजपा पार्षदों ने निगम आयुक्त से फोन पर बात की और कर्मचारियों की परेशानी से अवगत कराते हुए आक्रोश जाहिर किया। जिसके बाद निगम द्वारा कर्मचारियों को एक महीने का वेतन जारी किया गया।

नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने बताया कि निगम के कर्मचारियों को जून व जुलाई माह का वेतन नहीं दिया गया है। रक्षाबंधन त्यौहार के समय नगर निगम का रवैया अपने ही कर्मचारियों के प्रति असंवेदनशील है। महापौर व कांग्रेस नगर सरकार इसके लिए दोषी है। भाजपा पार्षदों ने कर्मचारियों के हित में आवाज उठायी है और कर्मचारियों को ऐन त्यौहार के पहले उनका वेतन दिलवाने पहल की है।
निगम कार्यालय में धरने में बैठे भाजपा पार्षदों में योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, राजपाल कसेर, धनसिंह नायक, मोती राम बघेल मौजूद थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!