छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

झमाझम बारिश के बीच आई देश प्रेम का भाव जगाने वाली तस्वीर : जनप्रतिनिधि, शहरवासी, युवोदय वॉलंटियर्स सहित स्कूली बच्चों में दिखा स्वतंत्रता महोत्सव का उत्साह

जगदलपुर। जगदलपुर में हो रही झमाझम बारिश में भी लोगों में स्वतंत्रता पर्व के लिए गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान जगदलपुर स्थित दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता, खेल संगठनों के पदाधिकारी और खिलाड़ी, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी झमाझम बारिश में भी हाथों में तिरंगा झंडा लिए देशभक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए।

इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन, पद्मश्री धर्मपाल सैनी, वन मंडलाधिकारी डीपी साहू, संयुक्त कलेक्टर हितेश बघेल अनुविभागीय दंडाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राजेंद्र डेकाटे, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रेडक्रॉस उपाध्यक्ष एलेकजेंडर चेरियन, पत्रकार संघ के सचिव धर्मेन्द्र महापात्र, युवोदय के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!