छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिरायपुर

संसदीय सचिव ‘रेखचंद जैन’ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर दी बधाई-शुभकामनाएं

रायपुर। विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ‘रेखचंद जैन’ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक जैन ने किसान पुत्र हर वर्ग हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल सुखद दीर्घ आयु और यशस्वी जीवन की कामनाएं बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से की।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि आज पूरे देश में किसान पुत्र जनहितकारी योजनाओं के जनक संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर हर्षोल्लास का माहौल है। आज संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों के कारण ही प्रदेश के सवा दो करोड़ लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई पड़ रही है।

राजीव गांधी न्याय योजना से लोगों को एक नयी राह दिखाई है तो नरवा गरवा घुरवा बारी जैसे योजनाओं से प्रकृति और गौ वंश की रक्षा का जो संकल्प लिया है वह अतुलनीय है और अन्य राज्यों द्वारा भी इसे अपनाया जा रहा है। श्री राम वन गमन पथ योजना एवं कृष्ण कुंज योजना से छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिकता को नयी ऊंचाई पर पहुंचा रहे हैं, आज ऐसे जनप्रिय एवं संवेदनशील मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर वे बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफल सुखद दीर्घ आयु और यशस्वी जीवन की कामनाएं करते हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!