छत्तीसगढ़दंतेवाड़ाबस्तर संभागराजनीति

महिलाओं की समस्या सुनने फूलनार पहुँचे छबिन्द्र कर्मा, कहा महिला शक्ति दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति, समस्याएं सुनकर दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

दंतेवाड़ा। महिलाओं की समस्या सुनने आज पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता छबिन्द्र कर्मा ग्राम पंचायत फूलनार पहुँचे। सरपंच पारा में आयोजित इस बैठक में महिलाओं ने खुलकर अपनी समस्याओं से श्री कर्मा को अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि ग्राम पंचायत फूलनार में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है वहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि पशु विभाग द्वारा मिलने वाली सुविधा में लेटलतीफी हो रही है, जिस पर छबिन्द्र कर्मा ने मौके पर ही तत्काल सहायक संचालक डॉ कुशवाहा को फोन कर जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।

छबिन्द्र कर्मा ने कहा कि गांव की हर परेशानी का समाधान जल्द कर दिया जाएगा। फूलनार के महिलाओं की मुझे ये बात अच्छी लगी सभी खुलकर अपनी समस्या बता रहे हैं मैं आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि जल्द ही सभी समस्याओं का हल कर दिया जाएगा। श्री कर्मा ने आगे कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसका फायदा आप सभी को उठाना है। महिला शक्ति ही इस दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है। छबिन्द्र ने कहा कि स्व सहायता समूह के माध्यम से हमारी सरकार महिलाओं को रोजगार प्रदान कर रही है, जिसका लाभ आप सभी जरूर उठाए। अंत में सभी महिलाओं को छबिन्द्र कर्मा ने उपहार स्वरूप साड़ी का वितरण भी किया। इस दौरान विवेक देवांगन, राकेश कर्मा, आकाश विश्वास, दुबे पोडियाम समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!