छत्तीसगढ़दंतेवाड़ाबस्तर संभागस्वास्थ्य

किरन्दुल NMDC परियोजना अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुँचे सांसद दीपक बैज, जाना मरीज़ों का हाल, स्थानीय लोगों का मुफ्त इलाज करने प्रबंधन को लगाई फटकार

ब्लड बैंक, सीटी स्कैन मशीन एवं ब्लड प्लाज्मा मशीन की मांग को पूर्ण करने का दिया अश्वासन

जगदलपुर। एक दिवसीय किरन्दुल दौरे पर पहुँचे बस्तर सांसद दीपक बैज आज सुबह एनएमडीसी प्रबंधन के परियोजना अस्पताल में औचक निरीक्षण पर पहुँचे। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मरीज़ों का हाल चाल जाना और इलाज संबंधित जानकारियां एवं तैयारियों का जायज़ा लिया। सांसद बैज के पूर्व दौरे पर एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना अधिकारी के साथ बैठक में सांसद ने स्थानीय निवासियों को मुफ्त इलाज देने की बात कही थी, जिसका पूर्ण रूप से अमल नहीं किये जाने की शिकायतें आ रही थी। इसी बात से नाराज़ बैज ने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई व हिदायत दी की जल्द ही इस मांग को पूरा कर मुफ्त सेवा दी जाए।

सांसद बैज ने मरीज़ों से मिलते हुए उनका हाल चाल पूछा, मरीज़ों के खान पान की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुन कर जल्द निराकरण करने को कहा। अस्पताल पहुँचने पर स्थानीय लोगों द्वारा मुख्य रूप से मांग रखा गया कि डेंगू के बढ़ते प्रकोप की वजह से उन्हें खून की व्यवस्था करने में दिक्कत आती है एवं ब्लड प्लाज्मा मशीन न होने की वजह से रिफर होकर जगदलपुर या रायपुर जाना पड़ता है। लोगों की इस मांग पर सांसद बैज ने शीघ्र इस पर एक ब्लड बैंक, ब्लड प्लाज्मा मशीन एवं सिटी स्कैन मशीन उपलब्ध करवाने का अश्वासन दिया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!