छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

भाजपा का सेवा पखवाड़ा अभियान : जल संरक्षण जागरूकता में जुटी भाजपा महिला मोर्चा, स्पर्धाओं के सहारे महिलाओं को जोड़ कर समझा रही जल का महत्व

जगदलपुर। भाजपा द्वारा मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं शहर के वार्डों का सघन दौरा कर महिलाओं को जल संरक्षण के विषय में जागरूक कर रही है।
आज अब्दुल कलाम वार्ड में महिला मोर्चा द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर महिलाओं व बच्चों को जोड़ा और पुरस्कार से प्रोत्साहित करते हुए जल संरक्षण के विषय में भी अवगत कराया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रामकुमारी यादव ने बताया कि सेवा पखवाड़ा में मोर्चा की सभी कार्यकर्ता बहनें सक्रिय योगदान कर रही हैं। शहरी क्षेत्र के सीमावर्ती वार्ड में विशेष रूप से जल संरक्षण के संबंध में में महिलाओं को बताया समझाया जा रहा है। छोटी – छोटी विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करके महिलाओं को जोड़ कर जल को बचाने, स्वच्छता, जल जन्य बीमारियों से बचाव आदि के विषय में जागरूक करने कार्य हो रहा है।

आज वार्ड में संपन्न हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा प्रभारी बस्तर लक्ष्मी कश्यप,महामंत्री किरण सेन,रौशन सिसोदिया, मंडल प्रभारी माहेश्वरी ठाकुर, नगर अध्यक्ष गीता नाग,कृष्णा राय,संतोषी राव,धनमती प्रजापति, रमा प्रजापति, मंजुला ध्रुव आदि उपस्थित थी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!