छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ बस्तर जिला इकाई की बैठक संपन्न, जिला इकाई का हुआ पुनर्गठन

बैठक में संघ के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

जगदलपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ बस्तर जिले के इकाई की बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसमें कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से संरक्षक श्री प्रकाश सर्वे जिला पंचायत सीईओ बस्तर, अध्यक्ष श्री हरेश मंडावी अपर कलेक्टर बस्तर, सचिव श्री नन्द कुमार चौबे संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर एवं कोषाध्यक्ष सुश्री आस्था राजपूत संयुक्त कलेक्टर बस्तर का मनोनयन किया गया। साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के हितों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई एवं निर्णय लिए गए।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!