छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

बस्तर लोकसभा प्रभारी रामविचार नेताम ने ली बैठक, कहा – भाजपा की लोकसभा प्रवास योजना को गति देने और जीत का लक्ष्य निर्धारित कर ज़मीनी स्तर पर हो कार्य

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव की दृष्टि से अभी से तैयारियों में जुट गयी है। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रवास योजना की महत्वपूर्ण बैठक आज बस्तर लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद राम विचार नेताम की उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें जगदलपुर, चित्रकोट व बस्तर विधानसभा समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत का लक्ष्य निर्धारित करते हुए जमीनी स्तर पर पहुँच कर कार्य को गति देने कहा गया है।

बस्तर लोकसभा प्रभारी राम विचार नेताम ने एक एक सदस्य का परिचय प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय का परचम लहराना है। लोकसभा प्रवास योजना के तहत लगातार सघन कार्यक्रम व कार्य किये जाने हैं, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता प्राण प्रण से जुटें।
देश में 144 लोकसभा क्षेत्र को लोकसभा प्रवास योजना के लिए चिन्हित किया गया है। छत्तीसगढ़ में बस्तर व कोरबा संसदीय क्षेत्र इसमें शामिल है। भाजपा के कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए निचले स्तर तक पहुँच कर पूरी ऊर्जा से कार्य करें।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप व जिला संयोजक शिवनारायण पाण्डेय ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन नरसिंह राव ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव,भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, शरद अवस्थी,संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, विद्याशरण तिवारी,राजाराम तोड़ेम, समुंद साय कच्छ,सुधीर पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय,राजेन्द्र बाजपेयी,आलोक अवस्थी, विनायक गोयल,आर्येन्द्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा,आशुतोष पाल, नवीन ठाकुर,दिगंबर राव, नरेन्द्र पाणिग्राही,राजपाल कसेर,बृजेश भदौरिया, प्रकाश झा,आनंद झा, अनिल लुंकड, राधेश्याम पन्द्रे,पंकज आचार्य, योगेश शुक्ला,आशू आचार्य, रीतेश सोनी,दीप्ति पाण्डेय, लक्ष्मी कश्यप, रोशन सिसोदिया आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!