छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली विशाल स्कूटी रैली : कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को लेकर जमकर की नारेबाजी, महतारी हुंकार रैली के पोस्टर का किया विमोचित

जगदलपुर। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस राज्य सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में आगामी 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली की तैयारियां बस्तर जिले में तेजी से परवान पा रही है। भाजपा महिला मोर्चा ने आज शहर में विशाल स्कूटी रैली निकाली। भाजपा जिला कार्यालय से आरम्भ महिला मोर्चा की स्कूटी रैली को भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और महतारी हुंकार रैली के बैनर पोस्टर का विमोचन भी किया।

महिला मोर्चा की स्कूटी रैली कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य मार्ग व चौराहो से गुजरी व भाजपा कार्यालय पहुँच कर संपन्न हुई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमारी यादव ने बताया कि बिलासपुर में आहुत महतारी हुंकार रैली में जिले से भी मोर्चा की कार्यकर्तायें बड़ी संख्या में शामिल होंगी। आज विमोचित किये गये बैनर पोस्टर शहर सहित गांव में भी चिपकाये जायेंगे।

स्कूटी रैली के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वेदवती कश्यप, दीप्ति पांडे, रोशन सिसोदिया, टिकेश्वरी मंडावी, गोदावरी साहू, किरण सेन, सुधा मिश्रा, कुसुम परिहार, ललिता बघेल, किरण सेठिया, गीता नाग, माया बरई, गंगोत्री, रंजीता जोशी, त्रिवेणी रन्धारी, मीना विश्वकर्मा, लक्ष्मी कश्यप, कृष्णा रॉय, महेश्वरी ठाकुर, बिजली वैद्य, रीना घोष, फुलेश्वरी करई, पदमा कश्यप, शांति नाग, वैशाखी दास, मालती मंडावी, ममता मंडावी, रँगवती, नागेश्वरी, रामवती भंडारी, सीता नाग, मंजुला ध्रुव, श्वेता शुक्ला, प्रमिला कश्यप, धनमती प्रजापति, गीता मिश्रा, सुनीता, गीता वाणी, पुरनी कश्यप, मुक्ता दास सहित बडी़ संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!