छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

ट्रैफिक दबाव व दुर्घटनाओं से निपटने यातायात पुलिस प्रतिबद्ध : रोड सेफ्टी के लिये शहर में लगाये स्पीड चेतावनी सूचक और सिग्नल जंप करते दर्जनों वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन के लिये भेजा आरटीओ

शहर की यातायात व्यवस्था पर बस्तर पुलिस की पैनी नजर, नियम तोड़ने वालों पर हो रही ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई

जगदलपुर। शहर में यातायात नियमों के पालन के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। रोड सेफ्टी के लिये यातायात पुलिस ने शहर के चौक चौराहों पर स्पीड चेतावनी सूचक, रेडियम लगाने सहित दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की मार्किंग का काम कर रही है। दुपहिया वाहन पर तीन सवारी, सिग्नल ब्रेक, अव्यवस्थित पार्किंग, तेज रफ्तार और नशे में गाड़ियां चलाने वालों पर ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई और यातायात संबंधी जानकारियां देकर जागरूकता फैलाने का कार्य भी यातायात पुलिस कर रही है। इसी तारतम्य में यातायात पुलिस द्वारा शहर में ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों सहित आवश्यक जगहों का चिन्हांकन कर स्पीड नियंत्रण के लिए चेतावनी सूचक लगाने का काम कर रही है।

ट्रैफिक इंचार्ज ‘शिवशंकर गेंदले’ ने बताया कि निरंतर बढ़़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं, जिसके प्रमुख कारण है सिग्नल तोड़ना, नो-पार्किंग में बेतरतीब खड़ी वाहनें, वाहनों की तेज रफ्तार और शराब पीकर नियमों का उल्लंघन करते हुए मनमानी वाहनों को चलाना। इन सबसे निपटने के लिये यातायात पुलिस निरंतर प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी की जायेगी। इस कड़ी में आज सिग्नल जंप करने वाले दर्जनों वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी है, जिसमें चालकों के ड्रायविंग लायसेंस के निलंबन के लिए आरटीओ को भेजा गया है। साथ ही शहर में ब्लैक स्पॉट की श्रेणी में आने वाले जगहों में स्पीड संकेतक और स्टॉपर सहित अंधेरे स्थलों पर रिफ्लेक्टर लगाकर दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!