छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

वरिष्ठ भाजपा नेता ‘श्रीनिवास राव मद्दी’ बनाए गए “एक भारत श्रेष्ठ भारत” समिति के संयोजक

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने जारी की सूची, समिति में संयोजक के साथ 5 सदस्यों की हुई नियुक्ति

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की दृष्टि से समिति का गठन किया है। गुरूवार को सूची जारी करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने यह घोषणा की, जिसमें वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी को “एक भारत श्रेष्ठ भारत” समिति का संयोजक बनाया गया है। बताते चलें कि भाजपा नेता श्रीनिवास मद्दी आगामी विधानसभा चुनाव में जगदलपुर सीट से प्रबल दावेदारों में से एक हैं। इस बीच यह नियुक्ति होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

देखें सूची..

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!