छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

समझाईश के साथ जारी है सख्ती : बस्तर पुलिस एनएच पर लगवा रही सावधान करने वाले बोर्ड और ब्लैक फिल्म वाली 10 चौपहिया वाहनों पर की कार्रवाई

जगदलपुर। शहर में यातायात नियमों के पालन के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। रोड सेफ्टी के लिये यातायात पुलिस शहर के चौक चौराहों पर स्पीड चेतावनी सूचक लगाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस की टीम ने शहर के लालबाग चौक एनएच और एनएमडीसी चौक एनएच पर बोर्ड लगाएं हैं, जिसके द्वारा तेज रफ्तार में वाहन न चलाने और ट्राफिक सिग्नल का पालन करने की हिदायत दी जा रही है।

ट्रैफिक इंचार्ज शिवशंकर गेंदले ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं, जिसके प्रमुख कारण है सिग्नल तोड़ना और वाहनों को तेज रफ्तार में नियमों का उल्लंघन करते हुए मनमानी ढंग से चलाना। सड़क सुरक्षा के लिये यातायात पुलिस प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी की जायेगी। इस कड़ी में यातायात पुलिस द्वारा एनएच जैसे आवश्यक स्थानों पर स्पीड़ चेतावनी सूचक बोर्ड लगाए जा रहे हैं। साथ ही शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने ब्लैक फिल्म लगी 10 गाडियों पर भी कार्रवाई की गयी है और दुबारा न करने की समझाईश देकर वापस भेजा गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!