छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

अवैध परिवहन के मामले में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर, तीन टिप्पर और एक हाईवा किया जब्त

जगदलपुर। खनिज विभाग इन दिनों एक्शन मोड पर काम कर रही है। इस कड़ी में कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा दिए गए गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को खनिज विभाग द्वारा तीन ट्रैक्टर, तीन टिप्पर और एक हाईवा को जब्त करते हुए पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

जानकारी देते हुए खनि विभाग के उप संचालक एसएस नाग ने बताया कि यह कार्यवाही पुराना पुल जगदलपुर, बंडाजी, भानपुरी और कोड़ेनार में रेत, चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। कार्यवाही जिला खनिज जांच दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे द्वारा किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!