छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

भाजपाईयों ने जनजागरण अभियान के साथ मनाया सुशासन दिवस

जगदलपुर। भारतीय राजनीति के पुरोधा, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98 वीं जयंती 25 दिसंबर को माता संतोषी शक्ति केन्द्र में, सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष भाजपा जगदलपुर राजेन्द्र बाजपेयी ने अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

उन्होंने अटल जी का पुण्य स्मरण करते हुए उनकी जीवनी एवं राजनीतिक यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। राजेन्द्र बाजपेयी ने कहा कि एक संवेदनशील कवि,भविष्य को जानने वाला युगदृष्टा,जनमानस प्रिय महान व्यक्तित्व का नाम अटल बिहारी वाजपेयी था। वे अपने नाम के समान जीवन भर अटल रहेंगे। लाखों भारतीयों के हृदय में बसने वाले राजनीतिक धुरंधर, सर्वश्रेष्ठ वक्ता, समर्पित भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धा पूर्वक शत शत नमन…

तत्पश्चात मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम श्रवण किया गया। कार्यक्रम का समापन कोविड के सम्भावित खतरे को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल के पालन की शपथ के साथ मास्क वितरण अभियान की शुरुआत के साथ हुआ।
इस अवसर पर बबलू दुबे, रितेश सोनी श्रीमती रोशन सिसोदिया, श्रीमती लक्ष्मी साहू, जानकी राव, अनिता सिसोदिया, प्रियंका सिसोदिया, रूपल सिसोदिया, के. चद्र मौली, रघु नायडू, संतोष यादव, जीत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!