क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने 06 चालकों पर की कार्रवाई

नववर्ष को लेकर पुलिस मुस्तैद, शांति व सुरक्षा व्यवस्था पर दे रही जोर

जगदलपुर। नववर्ष से पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है, जो आने जाने वाले वाहनों की तलाशी और सख्ती से चालकों की एल्कोहल मीटर से जांच कर रही है। वहीं शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर कार्रवाई की जा रही है।

यातायात प्रभारी शिवशंकर गेंदले ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर ऐतिहात के तौर पर उक्त जांच की जा रही है, ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो। चूंकि अपराध के अधिकतर मामले नशे से से संबंधित होते हैं इसीलिए शांतिपूर्ण ढ़ंग से नववर्ष का के आयोजन और रोड सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बहरहाल शराब पीकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 06 चालकों पर कार्रवाई की गयी है और कार्रवाई लगातार जारी रहने वाली है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!