छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तर संभाग

नारायणपुर घटना पर भावुक हुए पूर्व मंत्री केदार कश्यप, बिलखते हुए प्रशासन पर लगाया दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई व बर्बरता का आरोप, देखें वीडियो..

जगदलपुर। नारायणपुर में हुई मारपीट की घटना में पीडित आदिवासियों से मिलने जा रहे भाजपा की जांच दल को पुलिस द्वारा बेनूर में ही रोका गया। जिसके बाद भाजपा नेता सड़क पर ही धरना देने बैठ गये। बेनूर थाने के समक्ष सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी बात रखते हुए पूर्व मंत्री केदार कश्यप भावुक हो उठे। उन्होंने छलकते आंसुओं के साथ बिलखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम पर जिला प्रशासन की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई और पुलिसिया बर्बरता का भी आरोप भी लगाया। अपने नेता को भावुक होता देख कार्यकर्ताओं में काफी रोष देखने को मिला, जिसके बाद पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगे।

देखें वीडियो..

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप के साथ बस्तर प्रभारी व सांसद संतोष पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन मंडावी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहां भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात थी

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!