क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

तस्करों को गांजा पहुंचाना था रायपुर लेकिन प्लान हुआ फेल, कोतवाली पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी और भेज दिया जेल

दस किलो गांजा समेत आमागुड़ा चौक से दो तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर। गांजा तस्करों पर कार्यवाही करने में कतवाली पुलिस को एक बार फिर से सफलता मिली है। थाना सिटी कोतवाली को सूचना मिली थी कि दो व्यक्तियों द्वारा लालबाग आमागुड़ा चौक में एक नीला रंग एवं लाल रंग के बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर जगदलपुर से रायपुर की ओर परिवहन किय जा रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा आमागुडा चैक में पहुंचकर, घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम आकाश सैन और नितिन रावत निवासी मध्यप्रदेश का होना बताये। जिनके बैग की तलाशी लेने पर पिट्ठू बैग में 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। आरोपियो का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की परिधि में आने से गांजा जप्त किया गया है। मामले में आरोपियो के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर, अनुसंधान में लिया गया। आरोपियो के कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा, एक मोबाईल एवं नगदी रकम 450 रूपये को बरामद कर जप्त किया और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!