छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जगदलपुर। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज कलेक्टर चंदन कुमार ने कलेक्टोरेट के गांधी उद्यान में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को कलेक्टर चंदन कुमार ने महात्मा गांधी के जीवन के विशेष क्षणों के बारे में बताते हुए उनकी जीवनी से अवगत कराया।

इस अवसर पर उपस्थित अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, संयुक्त कलेक्टर हितेश बघेल सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी कर्मचारियों ने महात्मा गांधी प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का गान किया और उन्हें मौन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बापू को याद किया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!