छत्तीसगढ़नक्सलबस्तर संभागबीजापुर

माओवादियों ने चाकू और कुल्हाड़ी से की भाजपा नेता की निर्मम हत्या, परिवार के सामने ही उतारा मौत के घाट

बीजापुर। जिले के आवापल्ली क्षेत्र में माओवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपने पैत्रुक गामव पहुंचे भाजपा नेता की भरी दोपहर में माओवादियों ने हत्या कर दी है। भाजपा नेता का नाम नीलकंठ ककेम बताया जा रहा है। नीलकंठ ककेम 15 सालों से उसूर के मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इस दौरान चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर घटना को अंजाम दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार साली की शादी की तैयारी में नीलकंठ पैतृक गांव गए हुए थे, जहां परिवार के सामने ही वारदात को अंजाम दिया गया। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात के बाद माओवादियों ने पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें मद्देड़ एरिया कमेटी के शामिल होने का जिक्र किया गया है। घटना आवापल्ली थानाक्षेत्र के पेंकरम गांव की है। बहरहाल पुलिस जांच मेें जुटी है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!