छत्तीसगढ़

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ व आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद, 2 जवान घायल

बीजापुर। विधानसभा चुनाव से पूर्व जहां एक ओर नक्सल प्रभावित जिलों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है, बावजूद इसके नक्सली अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बासागुड़ा से माओवादियों द्वारा बम ब्लास्ट व मुठभेड़ की घटना की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हो गये हैं व 2 जवानों के घायल होने की खबर है। जहां घायलों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

उक्त जवान CRPF168 बटालियन के बताये जा रहे हैं। जो कि एरिया डोमिनेशन पर निकले थे जवान। बताया जा रहा है कि बासागुड़ा थानाक्षेत्र के मुर्दोण्डा गांव के नज़दीक ब्लास्ट हुआ था, जहां 4 जवानों के शहीद होने के साथ ही 2 जवानों के घायल होने की खबर मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि कर दी है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!