छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

मशाल रैली में झुलसे घायल कांग्रेसी कार्यकर्ताओ से मिलने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संवेदनशील अध्यक्ष मोहन मरकाम जगदलपुर में मशाल रैली के दौरान झुलसे अपने युवा कार्यकर्ताओं से मिलने कोंडागांव के अपने सभी कार्यक्रम को निरस्त कर रायपुर पहुंचे। जहां DKS हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को जल्द से जल्द उचित और बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया।

साथ ही युवा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस दिया और कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, केबिनेट मंत्री कवासी लखमा, प्रभारी सचिव चंदन यादव एवं कांग्रेसजन मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!