छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी ईंट और रेत का अवैध परिवहन करते 08 वाहन जब्त

जगदलपुर। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा मिट्टी ईंट और रेत का अवैध परिवहन कर रहे 8 वाहनों को जब्त किया गया। खनिज शाखा के प्रभारी अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि खनिजों का अवैध परिवहन और उत्खनन कर रहे लोगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में बुधवार 17 मई और गुरुवार 18 मई को भी खनिज विभाग द्वारा जगदलपुर के लालबाग, आड़ावाल, चपका, खोरखोसा और दुबे उमरगांव में 8 वाहनों को रेत और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इनमें मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर, रेत का अवैध परिवहन करते हुए 5 ट्रैक्टर और एक हाईवा को पकड़ा गया है। इन सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!