छत्तीसगढ़
एनएच-30 पर हुआ हादसा, पुलिस जवानों से भरी मिनी बस पलटी, 7 घायल

धमतरी। जिले के कुरुद क्षेत्र के नजदीक एनएच-30 पर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां पुलिस जवानों से भरी चलती मिनी बस पलट गयी। बस में बिहार मिलिट्री पुलिस के 20 जवान सवार थे। जिसमें से हादसे में 7 जवान घायल हो गये हैं। वहीं एक को सर पर गंभीर चोट आयी है।

मिली जानकारी के अनुसार ये सारे जवान चुनाव ड्यूटी में कोंडागांव के लिए रवाना हुए थे। जिसके बाद चलती बस का कमानी पट्टा टूटने के कारण यह हादसा हो गया। घटना के बाद सभी घायलों का कुरुद के सरकारी अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचाया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





