
जगदलपुर। शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर की सफाई अभियान में रविवार को कलेक्टर विजय दयाराम के. और महापौर सफीरा साहू की अगुवाई में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बता दें कि लगातार तीसरे रविवार को श्रमदान के माध्यम से प्रशासन और आम जनमानस द्वारा दलपत सागर के जलकुंभी और जलीय घास को हटाया गया।

स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा, एसडीएम नंद कुमार चौबे सहित बड़ी संख्या में राज्य आपदा मोचन बल, नगर सेना, वन विद्यालय के प्रशिक्षु, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, दलपत बचाओ अभियान के सदस्य, यूवोदय के स्वयंसेवक, स्वच्छता दीदियां, ग्रामीण स्वच्छता मिशन के कार्यकर्ता, जिला प्रशासन और नगरीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





