छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के दल द्वारा आड़ावाल में तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत 13 दुकानों पर कार्यवाही

जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत 13 दुकानों पर कार्यवाही की गई। सहायक औषधि नियंत्रक हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को औषधि निरीक्षक विनय ठाकुर के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के दल द्वारा आड़ावाल में दुकानों की जांच की गई।
इस दौरान 13 दुकानों में तंबाकू नियंत्रण अधिनियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया। इन सभी दुकानदारों के विरुद्ध 2400 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान नगरनार थाना के पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





