छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

खनिज विभाग की एक और बड़ी कार्रवाई : रेत व चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते 03 टिप्पर और 01 अपंजीकृत ट्रैक्टर जब्त

जगदलपुर। खनिज जांच दल की कार्रवाई इन दिनों लगातार जारी है। एक बार फिर जांच दल ने खनिज का अवैध परिवहन करते चार वाहनों पर कार्यवाही का हंटर चलाया है। दरअसल कलेक्टर के निर्देशानुसार हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर व प्रभारी खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल द्वारा बस्तर जिले के नगरनार व जगदलपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया।

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण में गौण खनिज चूनापत्थर और रेत का अवैध परिवहन कर रहे 04 वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। जिसमें 01 अपंजीकृत ट्रैक्टर और 03 टिप्पर शामिल हैं। वाहनों को खनिज मय जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौपते हुये वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में जिला खनिज जांच दल के प्रभारी मिदुल गुहा, खनि निरीक्षक तथा खनि सिपाही डिकेश्वर खरे व संतोष सर्वर प्रोसेस सहारा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!