छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

सहायक खनि अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, बस्तर में अभूतपूर्व सेवा दे चुके ‘हेमंत चेरपा’ होंगे जांजगीर-चांपा के खनि अधिकारी

जगदलपुर। राज्य शासन द्वारा सहायक खनि अधिकारियों को खनि अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति का यह आदेश राज्य शासन द्वारा शुक्रवार को देर शाम जारी किया गया है। पदोन्नति की सूची में हेमंत चेरपा और गौतम कुमार नेताम का नाम शामिल है। जिनकी पदोन्नति उपरांत पदस्थापना यथावत ही रहेगी। दरअसल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की आयोजित बैठक में की गई अनुशंसा के अनुक्रम में राज्य शासन द्वारा सहायक खनि अधिकारियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक के अनुसार खनि अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है।

देखें आदेश..

बता दें कि ‘हेमंत चेरपा’ बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में लंबी सेवा दे चुके हैं। श्री चेरपा ने बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में बतौर प्रभारी खनि अधिकारी के तौर पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह वाकई मेहनत, समर्पण और कर्तव्य में उनके प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अपने अनुभव और कुशलतम् कार्यशैली से बस्तर के खनिजों के संरक्षण में महत्ती भूमिका निभाते हुए देश और समाज के लिए भी बड़ा योगदान दिया है। प्रशासन को ऐसे समर्पित अधिकारियों की कार्यशैली से प्रेरणा लेकर कार्य करने पर ज़ोर देना चाहिए।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!