
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह गैदू को आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन एवं प्रशासनिक दोनो का प्रभार दे दिया गया है। उनकी इस नियुक्ति का पत्र प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने जारी किया है।

अपनी इस नियुक्ति के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज का आभार व्यक्त किया है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





