छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व का डेरी गड़ाई पूजा विधान सिरहासार भवन में हुआ सम्पन्न

संसदीय सचिव जैन सहित बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष मांझी और कलेक्टर विजय दयाराम के. हुए शामिल

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की डेरी गड़ाई पूजा विधान बुधवार को सिरहासार भवन में आस्था और श्रद्धा के साथ पूरे उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान बाजे-गाजे के साथ पारम्परिक विधि-विधान से डेरी गड़ाई रस्म अदा की गई। इस मौके पर जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष श्री मंगड़ू मांझी और कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, एसडीएम श्री नन्द चौबे, तहसीलदार एवं सचिव बस्तर दशहरा समिति श्री यूके मानकर तथा मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी-सेवादार एवं बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने डेरी गड़ाई पूजा विधान में श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!