छत्तीसगढ़
15 किलो वज़नी प्रेशर आईईडी बरामद, जिला बल और कोबरा 204 बटालियन की संयुक्त कार्रवाही

बीजापुर। विधानसभा चुनाव से पूर्व नक्सल गतिविधियों में तेजी आयी है। खबर मिली है कि जवानों द्वारा 15 किलो वज़नी प्रेशर आईईडी बरामद किया गया है, जो कि सुरक्षाबल के जवानों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से माओवादियों ने यह आईईडी प्लांट किया था। जिसे बीजापुर जिला बल और कोबरा 204 बटालियन के जवानों द्वारा संयुक्त कार्रवाही कर निष्क्रिय किया गया। बता दें कि बासागुड़ा थानाक्षेत्र के लिंगागिरी गांव से यह आईईडी बरामद की गयी है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने घटना की जानकारी दी।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





