छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

निरीक्षण का लगातार तीसरा दिन : कलेक्टर और एसएसपी ने बस्तर थाना, फरसगुड़ा, घोटिया, लोहंडीगुड़ा और बड़ाजी के जाँच नाकों का लिया जायज़ा

  • कलेक्टर और एसएसपी ने अपने समक्ष करवाई लगभग 20 वाहनों की सघन जाँच
  • जिले में आवश्यक सतर्कता बरतने के लिए लगातार रात्रि काल में वरिष्ठ अधिकारी कर रहें दौरा

जगदलपुर। निर्वाचन की अवधि के दौरान जिले में आवश्यक सतर्कता बरतने के लिए लगातार रात्रि काल में कलेक्टर विजय दयाराम के. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा जाँच नाकों का दौराकर एसएसटी के कार्यों का निरीक्षण कर रहे है। बुधवार की रात कलेक्टर और एसएसपी ने बस्तर थाना, फरसगुड़ा, घोटिया, लोहंडीगुड़ा और बड़ाजी के जाँच नाकों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने रात 12 बजे फरसगुड़ा चेक पोस्ट में लगभग 20 वाहनों की सघन जांच अपने समक्ष करवाई। जाँच के दौरान वाहनों से सफर कर रहे यात्रियों ने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही विशेष सतर्कता की सराहना की और कहा बस्तर सुरक्षित हाथों में है।

कलेक्टर श्री विजय ने चेक पोस्ट में तैनात दलों को विशेषकर पिकअप वाहनों, बसों की जांच करने के साथ ही वाहन चालकों का पूरा विवरण पंजी में दर्ज करवाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने चेकपोस्ट में लगे सीसीटीवी की लगातार रिकार्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरा में अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री ओ पी वर्मा भी मौजूद थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!