छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

ओडिसा से छत्तीसगढ़ आ रहे दो व्यक्तियों से बस्तर पुलिस ने किया 11 लाख से अधिक कैश बरामद, जांच कार्यवाही के लिये आयकर विभाग को सौंपा

जगदलपुर। ओडिसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि धनपुंजी नाका पर नगरनार पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान ओड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर आती हुई वाहन क्रमांक AP 35 N 0153 आल्टो गाड़ी में सवार दो व्यक्ति एस. जगन्नाथ राजू और एस. चंदमौली कोरापुट निवासी के कब्जे से तलाशी के दौरान पॉलीथीन बैग में 500 के 18 बंडल, 200 के 11 बंडल, 500 के 04 नोट व 50 रुपए के 01 नोट कुल 11 लाख 22 हजार 50 रुपए बरामद किया गया। इस दौरान पूछताछ करने पर इसके संबंध में व्यक्ति के पास कोई दस्तावेज नहीं होने के कारण संदेह के आधार पर उक्त राशि की जांच कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को मौके पर सुपुर्द किया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!