छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

जगदलपुर विधानसभा में रोचक मुकाबले के बन रहे आसार : शुभ-अशुभ में अटकी कांग्रेस, दूर देहात तक पहुँच रही भाजपा

नगरनार व नानगूर मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, एक-एक घर तक पहुँचने रणनीति पर जोर

जगदलपुर। विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद एक ओर भारतीय जनता पार्टी दूरस्थ गांव देहात में जाकर निरंतर बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचने ऊर्जा भर रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा अब तक नहीं हो पायी है। भाजपा इन स्थितियों को अवसर के रुप में भुना रही है और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पटखनी देने ताकत झोंक रही है।

9 अक्टूबर सोमवार को विधानसभा चुनाव की तिथियाँ घोषित होने के तुरंत बाद उसी दिन शाम होते होते भाजपा ने प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 85 सीटों पर अपने विधायक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। पितृ पक्ष में प्रत्याशियों की घोषणा करने या न करने की ऊहापोह में कांग्रेस ने 6 दिन गुजार दिये है और कांग्रेस के विधायक प्रत्याशियों की सूची अभी भी प्रतिक्षारत है। भाजपा अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार कर फिलहाल कांग्रेस से आगे चल रही है। भाजपा के प्रत्याशी गांव देहात तक पहुँच रहे हैं और बैठकों का दौर जारी हो गया है। जगदलपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी किरणदेव लगातार दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में दस्तक दे रहे हैं। शनिवार को नगरनार मण्डल व नानगूर मण्डल में किरणदेव ने कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों की बैठक ली। एक-एक घर में पहुँच कर लोगों के मिलने कार्यकर्ताओं को कहा गया है। अब देखना रोचक होगा कि भाजपा की पहले प्रत्याशियों की घोषणा करने की रणनीति का तोड़ कांग्रेस किस तरह निकालती है। जगदलपुर विधानसभा चुनाव में परंपरागत रूप से भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होने के आसार बनते दिख रहे हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!