छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी ‘जतिन जायसवाल’ और ‘दीपक बैज’ ने भरा पर्चा, सीएम बघेल रहे मौजूद

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता नामांकन दाखिले के लिए पहुंचे कलेक्ट्रेट

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्रमांक 86 से कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल और चित्रकोट विधानसभा क्रमांक 87 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी आज नामांकन दाखिल किया। बस्तर के कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में स्वयं सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन पर्चा दाखिल किया।
इस दौरान सप्तगिरी उल्का, जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, विधायक रेखचंद जैन, इंविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रशांत जैन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!