छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

बस्तर-पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई : दो दिन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 150 चालकों से वसूला दो लाख रूपये से अधिक जुर्माना

बस्तर पुलिस की अपील – यातायात नियमों का पालन करें व ट्रैफिक दबाव कम करने में करें सहयोग

दिनेश के.जी., जगदलपुर। यातायात व्यवस्था सुधारने अब बस्तर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान के तहत् वृहद स्तर से वाहनों पर कार्रवाई लगातार जारी है। दरअसल पुलिस उप महानिरीक्षक एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देश पर बस्तर पुलिस द्वारा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने चलानी कार्रवाई की जा रही है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में यह कार्रवाई की जा रही है।

सीएसपी ‘विकास कुमार’ ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिनों में मॉडिफाईड साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों और मोटरसाइकिल, ड्रंकन ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग, बिना नंबर प्लेट के वाहन, काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया है। इस अवधि के दौरान 150 से अधिक मोटरसाइकिल और बुलेट वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई और मोटरयान अधिनियम के अलग-अलग धाराओं के तहत दो दिनों में अब तक कुल 2,00,000 रुपए से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया। वहीं यह कार्रवाई लगातार जारी रहने वाली है। लोगों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें और ट्रैफिक दबाव कम करने में पुलिस का सहयोग करें।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!