
जगदलपुर। प्रदेश के जनता कांग्रेस पार्टी को चुनाव के पहले ही बड़ा झटका लगा है। जनता कांग्रेस पार्टी के युवा विंग के अध्यक्ष ‘विनोद तिवारी’ ने गुरूवार को कांग्रेस का दामन थामा। पाटन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख ‘भूपेश बघेल’ के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने कांग्रेस में वापसी की है।
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में चुनाव से पहले टूट का सिलसिला रुक नहीं रहा है, अमित पांडे को जगदलपुर का प्रत्याशी बनाने की घोषणा के साथ ही ‘जोविन्स पापाचन’ के पार्टी छोड़ने को जगदलपुर छजकां इकाई में टूट की आशंका व्यक्त की जा रही थी। युवा जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी के पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होते ही जगदलपुर छजकां के सभी पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकट वितरण में पार्टी से भारी अनियमितता हुई है, स्थानीय पदाधिकारियों से राय तक न लेने की बात को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
ज्ञात हो कि विनोद तिवारी के छजकां छोड़ कांग्रेस प्रवेश को जोगी कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। तिवारी के साथ उनके समर्थक व अन्य 50 कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है। विनोद तिवारी पार्टी के गठन के समय से ही सक्रिय युवा थे। उन्हें छग जनता कांग्रेस की युवा दल का अध्यक्ष बनाया गया था, बावजूद इसके उनका पार्टी छोड़ना छजकां के लिए बड़ा नुकसानदेह साबित हो सकता है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




