छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिसुकमा

कांग्रेसी नेता व विधायक प्रतिनिधि कपिल सिंह ठाकुर ने किया भाजपा प्रवेश

  • भाजपाईयों ने किया गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत

जगदलपुर। सुकमा के कांग्रेसी नेता “विधायक प्रतिनिधि एवं सुकमा जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी” कपिल सिंह ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ली है। जहां भाजपा से जगदलपुर विधायक प्रत्याशी किरण देव, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, युवा नेता कुमार विजित देव और नरेन्द्र पांडे ने कपिल सिंह ठाकुर का विधिवत फूल माला एवं गमछा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही पार्टी हित में निरंतर कार्य कर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कपिल सिंह ठाकुर ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से अत्यधिक प्रभावित हैं। साथ ही कपिल ने बताया कि वे कई वर्षों से कांग्रेस के लिये निस्वार्थ भाव से काम करते रहे लेकिन परिवारवाद और अनदेखी के चलते वे हताश हो चुके हैं, अब भाजपा के साथ मिलकर भ्रष्टाचार को खत्म करने और छत्तीसगढ़ के विकास में सहयोग कर अपनी भूमिका अदा करेंगे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!