छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया बस, 4 सिविलियन व एक हेड कांस्टेबल शहीद, सीआईएसएफ के दो जवान घायल

दंतेवाड़ा। जिले के बचेली क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। नक्सलियों ने बचेली के माइनिंग इलाके में आईईडी ब्लास्ट कर एक बस को उड़ा दिया है। इस वारदात में 4 सिविलियन और एक जवान सहित कुल 5 लोगों के शहीद होने की खबर मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना आकाश नगर मार्ग के 6वें मोड़ के पास की बताई जा रही है। जहां बस में सवार होकर सीआईएसएफ के कुछ जवान सब्जी लेने बचेली पहुंचे थे। वापसी के दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर हमला बोला और आईईडी ब्लास्ट कर बस को उड़ा दिया।


पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा डॉ. अभिषेक पल्लव के मुताबिक आईईडी ब्लास्ट की घटना में बस में सवार CISF के हेड कांस्टेबल डी मुखोपाध्याय, बस ड्राईवर रमेश पाटकर, हेल्पर रोशन कुमार साहू, ट्रक ड्राइवर सुशील बंजारे और हेल्पर जोहन नायक की मौत हुई है। साथ ही घायल जवानों में आरक्षक सतीश पठारे, आरक्षक के विशाल सुरेश शामिल हैं। जिनका इलाज बचेली के अपोलो अस्पताल में जारी है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!