छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ को मिला आदिवासी मुख्यमंत्री, “विष्णु देव साय” होंगे नए सीएम

रायपुर। भाजपा विधायक दल के बैठक के बाद सीएम के नाम पर विष्णु देव साय के नाम का ऐलान हो चुका है। लंबे समय से चल रही मांग के बीच छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी सीएम के रूप में नया चेहरा दिया है। कुनकुरी विधायक विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारियों समेत 54 विधायकों की मौजूदगी में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो जायेगी। विष्णुदेव छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 02 साल 68 दिन तक उन्होंने इस जिम्मेदारी को निभाया। साथ ही रायगढ़ सीट से सांसद और मोदी मंत्रिमंडल में केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!