छत्तीसगढ़राजनीति

रूष्ट कार्यकर्ताओं से कांग्रेसियों में टूट, वरिष्ठों की उपेक्षा का लगाया आरोप.. कांग्रेस में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं, बाहुबलिओं व धनकुबेरों का बोल-बाला – फिरोज़ खान

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेल ने आज विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार के प्रथम चरण के दौरान कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तरीय जुझारू नेता फिरोज खान ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों से रुष्ट होकर मुख्यमंत्री रमन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह एवं जगदलपुर विधानसभा प्रत्याशी संतोष बाफना के समक्ष भारतीय जनता पार्टी का दामन थामते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

ज्ञात हो कि फिरोज खान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता हैं, तथा विगत 32 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय रहते हुए निम्न पदों पर पदस्थ रहे हैं:
1. कार्यवाहक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल
2. कांग्रेसी स्पोर्ट्स सेल प्रदेश महामंत्री
3. पीसीसी संयुक्त सचिव
4. भूतपूर्व शहर जिला उपाध्यक्ष
5. पूर्व अध्यक्ष फुटबॉल संघ पर कार्यरत रहे हैं।
फिरोज खान के भाजपा प्रवेश पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, अनिल जैन, सौदान सिंह व संतोष बाफना ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान फिरोज खान ने भाजपा प्रवेश कर बताया कि कांग्रेस की कथनी और करनी में काफी अंतर है। कांग्रेस में वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है, अपितु बाहुबलिओं व धनकुबेरों का बोल-बाला है। कांग्रेस जिसकी लाठी उसकी भैंस की तर्ज पर काम कर रही है। स्वच्छ व ईमानदार छवि के कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी की कार्यशैली से घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस मुक्त होकर व भाजपा का दामन थामने से मुझे सुकून व आत्म संतुष्टि हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने फिरोज खान के भाजपा प्रवेश पर स्वागत किया।

गौरतलब है कि एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का चुनाव से 2 दिन पूर्व ही पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए एक बड़े खतरे का संकेत देता है। साथ ही फिरोज़ खान जैसे वरिष्ठ व्यक्ति का पार्टी बदलना निश्चित रूप से अपने समुदाय विशेष द्वारा पड़ने वाले जगदलपुर विधानसभा के वोटिंग प्रतिशत को प्रभावित करेगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!