छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

ABVP बस्तर ने ‘शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम’ का किया आयोजन, स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

  • स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जगदलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर के कार्यकर्ताओं ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें विशेष रूप से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर के कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। साथ ही अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

अभाविप प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का अमृत महोत्सव वर्ष में 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन 07 दिसंबर से 10 दिसंबर तक दिल्ली के बुराड़ी मैदान में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिवेशन में “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं जीवंत परिसर हेतु उठाए जाएं ठोस कदम”, “वैश्विक कल्याणकारी भारतीय कूटनीति”, “स्वस्थ जीवनशैली अपनाये युवा” एवं “विवेकशील विकास पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें सत्र 2024 हेतु परिषद के द्वारा विभिन्न प्रस्ताव को सर्व सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा प्रस्तावित किया गया था जारी प्रस्तावों और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषयों में आज बस्तर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य,विभागाध्यक्ष, शिक्षकों की उपस्थिति में बैठक एवं चर्चा किया गया।

अभाविप जगदलपुर नगर एग्रिविजन प्रमुख विवेक मंडल जी ने कहा कि शक्ति से भरा है, स्वामी जी का बचपन, उनके जयंती पर करे, उनकी शिक्षाओं का समर्थन। शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वामी जी का जन्म जयंती मनाया गया।
इस दौरान ईश्वर, परिवेद , अश्विन, अचिंत्य, वैभव, दीपक, रितेश, प्रशांत, युवराज, प्रवीण समेत अन्य अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!