छत्तीसगढ़बस्तर संभागसुकमा

कुमार लक्ष्मी नारायण देव पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रंद्धाजलि

सुकमा पहुँचे मुख्यमंत्री साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव व शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की

भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व विधायकगण हुये शामिल

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरूवार को सुकमा पहुँचे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरणदेव के गृह निवास में उनके पिता स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रंद्धाजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की व शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रगट की।

मुख्यमंत्री श्री साय के साथ भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,महेश गागड़ा,विधायक लता उसेण्डी, चैतराम अट्टामी,विनायक गोयल ने भी सुकमा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के पिता का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम सुकमा में किया गया। स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव पंचतत्व में विलीन हो गये। इस दौरान सुकमा क्षेत्र में स्वस्फूर्त व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!