छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे जगदलपुर, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

जगदलपुर। स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दो दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में वन मंत्री श्री केदार कश्यप और वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी भी आये।

इस दौरान एअरपोर्ट में विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप,पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप,पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना, श्री बैदूराम कश्यप, श्री सुभाऊ कश्यप, श्री राजाराम तोड़ेम के साथ-साथ बस्तर कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.,एसपी श्री शशि मोहन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!