छत्तीसगढ़बस्तर संभागराजनीतिसुकमा

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पहुंचे सुकमा, स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि

सुकमा। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के पिता स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के सुकमा स्थित निवास पहुंचकर स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि देने विधायक श्री पुरेंदर मिश्रा, श्री राम प्रताप सिंह, श्री निर्मल सिन्हा भी सुकमा पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर श्री करण सिंहदेव ,कुमार जयदेव ,श्री विक्रम सिंहदेव, विधायक श्री किरण देव और उनके परिजन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!