छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग
पुलिस कप्तान ‘शलभ सिन्हा’ ने किया जनरल परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने जवानों से जानीं समस्याऐं, त्वरित निराकरण के दिये निर्देश

जगदलपुर। बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा आज रक्षित केन्द्र जगदलपुर में जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के गणवेश और किट का निरीक्षण किया गया।

परेड में अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्या पूछी गयी। जिनके त्वरित निवारण के लिए पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। जिसके बाद अधीक्षक ने रक्षित केन्द्र के समस्त शाखा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





