छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

सीएम विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएँ

प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, डिप्टी सीएम द्वय अरूण साव, विजय शर्मा, मंत्री द्वय केदार कश्यप, ओमप्रकाश चौधरी ने दी शुभकामनाएं

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं है। भाजपा के दिग्गजों ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सीएम विष्णुदेव साय का मुंह भी मीठा कराया।

जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि मां दंतेश्वरी की कृपा सदैव आप पर बनी रहे और आप ऐसे ही छत्तीसगढ़ के दुखों को हरते और प्रदेश वासियों की सेवा निरंतर करते रहें। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री द्वय केदार कश्यप ओपी चौधरी ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!