छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

टिकट घोषणा के बाद माई दंतेश्वरी के दर्शन कर भाजपा कार्यालय पहुंचे महेश कश्यप, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने मूँह मीठा कराकर दी शुभकामनाएँ

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच अबकी बार 400 पार का लिया गया संकल्प

जगदलपुर। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा देर शाम 195 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी शीर्ष ने कर दी। जहां बस्तर से प्रखर आदिवासी नेता महेश कश्यप पर भाजपा ने विश्वास जताया। लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के पश्चात सर्वप्रथम भाजपा प्रत्याशी ने माई दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

साथ ही भाजपा कार्यालय जगदलपुर में बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव सहित पार्टी के वरिष्ठ जनों से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने सांसद प्रत्याशी महेश कश्यप का मूँह मीठा कराकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा निश्चित ही हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मूलमंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का अनुपालन करते हुए छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीटें जीतेंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने लोकसभा क्षेत्र बस्तर से उम्मीदवार बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ ही मोदी जी की योजनाओं को लेकर हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की बात कही। वहीं अबकी बार 400 सौ पार लोकसभा सीटों पर जीत का दावा भी किया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!