छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने दाखिल किया नामांकन, मांई दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और सीधे कलेक्ट्रेट पहुँच जमा किया पर्चा, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव रहे मौजूद

जनता का विश्वास भाजपा के साथ, बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेंगे – किरण देव

बस्तर की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से विजय का मार्ग प्रशस्त होगा – महेश कश्यप

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में आज दोपहर में शुभ मुहूर्त पर अपना नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन पत्र जमा करने के पहले भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने मांई श्री दंतेश्वरी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की और वहाँ से नामांकन दाखिल करने सीधे जिला निर्वाचन कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुँचे और जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के समक्ष पर्चा जमा किया।

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्री कश्यप के दाखिल नामांकन में प्रस्तावक पूर्व सांसद दिनेश कश्यप व डा. सुभाऊ कश्यप हैं। नामांकन जमा करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि बस्तर की जनता के आशीर्वाद से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप विजयी होंगे। जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत का परचम लहरा कर केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।
पर्चा दाखिल कर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर की जनता का विश्वास व आशीर्वाद भाजपा के साथ है। बस्तर की उत्तरोत्तर प्रगति व संस्कृति को अक्षुण्ण रखने का संकल्प है। जनता जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी।

नामांकन जमा करने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, डा. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद भंजदेव, अनिल शर्मा,आलोक अवस्थी उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!