छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने ली बस्तर व कांकेर लोकसभा की संयुक्त बैठक, कहा – 400 पार के साथ तीसरी बार मोदी सरकार बनाने संपूर्ण शक्ति लगाएं

बस्तर संभाग की दोनों लोकसभा सीटें जीतना है – शिव प्रकाश

बूथ को सशक्त बनाकर चुनाव लड़ने कहा, लाभार्थियों, महिलाओं व नये वोटर्स पर फोकस करने जोर

जगदलपुर। बस्तर प्रवास पर आये भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने शनिवार को बस्तर लोकसभा व कांकेर लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त बैठक भाजपा जिला कार्यालय में ली। करीब दो घंटे चली बैठक में भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने बस्तर संभाग की दोनों लोकसभा सीट में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने कहा व चुनावी रणनीति के विषय में भी लंबी चर्चा की। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, क्लस्टर प्रभारी अजय चन्द्राकर, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, राम विचार नेताम सहित दोनों लोकसभा क्षेत्र के जिलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, प्रभारी व चुनाव प्रबंधन के सदस्य मौजूद थे।

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोनों लोकसभा सीटें जीतनी है। चुनावी योजना व परिश्रम में कोई कमी नहीं होनी चाहिये। केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार 400 से भी अधिक लोकसभा सीटें जीत कर स्थापित करनी है। यह बड़ा लक्ष्य पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार बूथ को मजबूत कर चुनाव लड़ रही है। हर बूथ में बडे़ नेता भी परिश्रम करेंगे। एक एक परिवार, लाभार्थी, मतदाता और घर तक पहुँचें, केन्द्र व राज्य सरकार के कार्य व योजनाओं का स्मरण करा कर सहयोग मांगे, भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें। यह क्रम मतदान तिथि के आने तक बार-बार करें। हर बूथ में 370 वोट बढा़ने का टारगेट रखें।

शिव प्रकाश ने महिला मतदाताओं व नये वोटर्स पर फोकस बनाने कहा और साथ ही सामाजिक संरचना के हिसाब से अधिक से अधिक बैठकें विभिन्न समाजों के साथ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के कार्य करता है। देश को सही नेतृत्व प्रदान करने पूरे समर्पण भाव से मौजूदा चुनाव में संपूर्ण शक्ति लगायें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जीत का संकल्प दोहरा कर सभी का आभार माना। महत्वपूर्ण बैठक में सांसद मोहन मण्डावी, दिनेश कश्यप,विधायक विक्रम मण्डावी, महेश गागड़ा,चैतराम अट्टामी, नीलकंठ टीकाम, आसा राम, बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन, संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, निरंजन सिन्हा, श्रीनिवास राव मद्दी, डा. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, संतोष बाफना, ओजस्वी मण्डावी, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, धनीराम बारसे, दीपेश अरोरा, सतीश लाटिया,रुपसाय सलाम, श्रीनिवास मुदलियार, बृजमोहन देवांगन, शिवनारायण पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, संजय पाण्डेय, आलोक ठाकुर, निखिल राठौर, नवीन विश्वकर्मा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय,अनिल शर्मा आदि सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!